शुरुआत कल से

समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होकर निराकरण भी करेंगे सीएम साय

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में 15 वर्षों तक चलाए गए ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम की गुरुवार 27 जून को एक बार फिर शुरुआत करने जा रहे हैं। यह जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन लेकर सीएम हाउस पहुंचकर जनदर्शन में शामिल हो सकता है। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होकर निराकरण भी करेंगे और जनता के सुझाव और शासकीय योजनाओं की पहुंच की ज