धमतरी (खबरगली) बोरझरा गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जब खेल-खेल में बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए। इस घटना के बाद 24 से ज्यादा बच्चों ने उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जबकि सात बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रविवार की दोपहर को तब हुई, जब बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास उगे रतनजोत के पेड़ के बीजों को खाने लगे।
- Today is: