Union Transport Minister Nitin Gadkari

आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम है वंदे भारत : डॉ रमन सिंह

राजनांदगांव (khabargali) भारतीय रेल सेवा ने आज नागपुर से बिलासपुर को जोड़ने के लिए एक तेज रफ्तार वंदे भारत रेल की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी समेत केंद्र के वरिष्ठ नेताओं ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत रेल सेवा की शुरुआत की है। यह ट्रेन नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर होते हुए बिलासपुर के सफर को सुगम और तेज रफ्तार से पूरा करेगी।