विधायक समेत कई यात्री फंसे रहे खबरगली Indigo flight gate could not open for half an hour in Raipur

रायपुर (khabargali)  रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़ा मामला सामने आया, जब दिल्ली से रायपुर आई विस्तारा फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद नहीं खुल पाया। इस कारण यात्री करीब आधा घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे।

जानकारी के अनुसार, विस्तारा फ्लाइट को सुबह 8:40 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन देरी से उड़ान भरने के कारण यह करीब 10 बजे लैंड हुई। लैंडिंग के बाद गेट में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते यात्री बाहर नहीं निकल सके। फंसे यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।