Welcome Lord Shri Ram by lighting a lamp on 22 January

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है जिसके तत्वाधान में भाजपा संगठन मोर्चा अपने अपने घरों में दीप जलाकर रंगोली बनाकर उत्सव के रूप में इस दिन को मनाएगी। 22 जनवरी को भारत की वैभव श्री राम जी अयोध्या धाम में विराजमान होने वाले हैं जिसे देश सहित विश्व में उत्साह का माहौल है।