रायपुर (खबरगली) चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से 3 नवंबर को मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इससे धान व सब्जी की फसल को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
- Today is:
