16 people die tragically hindi news mp news khabargali

धार  (खबरगली) मध्य प्रदेश के धार जिले से गुजरने वाले इंदौर - अहमदाबाद हाईवे के तिरला बायपास पर बुधवार देर रात एक स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार 50 मजदूरों में से अब तक 16 की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि इतने ही मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इस ह्रद्य विदारक घटना को लेकर प्रभाधनमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सहायता राशि का भी एलान किया है।