20 injured raigarh chhattisgarh hindi news khabargali

रायगढ़ (खबरगली) रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।