'2028 के सपने छोड़िए, पहले कांग्रेस की कार्यकारिणी बनाइए' : दीपक बैज पर संजय श्रीवास्तव का तीखा हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के 2028 वाले बयान पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- पहले संगठन संभालें फिर सत्ता की बात करें
रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की राजनीति में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आगामी चुनाव में सरकार बनाने के दावे पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बैज के बयान को "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" बताते हुए कहा कि कांग्रेस पहले अपनी संगठनात्मक स्थिति मजबूत करे, उसके बाद सत्ता में वापसी की बातें करे।