a 5-year-old child undergoes a bone marrow transplant using the TBI technique Balaji Hospital creates history.hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  मोवा स्थित  बालाजी कैंसर अस्पताल ने 5 साल के बच्चे का टोटल बॉडी इर्रेडिएशन (टीबीआई) तकनीक से एलोजेनिक बोन मेरो ट्रांसप्लांट कर इतिहास रच दिया है। बच्चा वेरी सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया (वीएसएए) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। ये प्रदेश के किसी मेडिकल कॉलेज में हुआ पहला बोन मैरो ट्रांसप्लांट है। टीबीआई तकनीक का इस्तेमाल भी पहली बार किया गया। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नायक ने बताया कि ट्रांसप्लांट के समय बच्चे की हालत बेहद गंभीर थी। 

श्वेत रक्त कोशिकाओं का स्तर बेहद कम था