अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

रायपुर (खबरगली) अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया। पाकिस्तान मूल के युवक ने जिससे इश्क किया था, उसी युवती ने उसे जिंदा दफन करवा दिया था। प्रारंभ में मामला लव ट्राएंगल का था, लेकिन बाद में युवती अपने पहले प्रेमी के साथ मिल गई। फिर दूसरे प्रेमी की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी युवती सहित 5 आरोपियों को पकड़ा है। एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।