and thunderstorm warnings also issued. Hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अचानक बदलते हालात को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अगले कुछ घंटों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।