आर्थिक

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं नवभारत बिलासपुर के सम्पादक अरुण उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक आधा अध्याय का विमोचन किया। उन्होंने श्री उपाध्याय को उनकी इस नवीन रचना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती स्वर्णा उपाध्याय एवं ओम उपाध्याय भी उपस्थित थे।