BTI Ground Garba

शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में लगातार 15वें वर्ष से हो रहा आयोजन 

रायपुर (खबरगली )छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवरात्रि के अवसर पर संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस गरबा उत्सव के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। आयोजन अपने 15वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।