छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मंत्रालय स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के तहत राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस निर्णय के बाद कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय हो गई है।