छत्तीसगढ़ में जल्द हो सकती है BJP प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति

रायपुर (खबरगली) भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही भाजपा प्रभारी की नियुक्ति की बात कही है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार बताते हुए कहा कि वो जब चाहे तब सोच समझ के कर सकते हैं।  लेकिन जो भी आएगा, अच्छा ही होगा।