छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश की वापसी

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके असर से अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।