छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव

रायपुर (खबरगली ) यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में सदस्य बनाने के नाम पर पैसे लिए जाने के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संगठन की सदस्यता प्रक्रिया में ही आर्थिक लेन-देन के आरोप सामने आना कांग्रेस की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।