CM's daughter Smriti Sai inspired pregnant women to do yoga

योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा- स्मृति साय

गर्भवती महिलाओं के केंद्रित रहा जशपुर योग महोत्सव, हुआ लाइव प्रसारण

जशपुर नगर (khabargali) आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर योग महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं ने सामूहिक रूप से योग किया। गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को योग