एक भारतीय समेत 4 लोग घायल Iran fires two drones at Dubai International Airport

दुबई (खबरगली) ईरान ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक भारतीय समेत चार लोग घायल हो गए. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया।