एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज खबरगली India's leap in medical science: Antibody platform will speed up cancer treatment new delhi hindi news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) दुनियाभर में कई तरह की बीमारियां है जिनका लाइलाज है या फिर इलाज की नई पद्धतियां खोजी जा रही है। कैंसर सबसे बड़ी बीमारी है इसका इलाज सही से मिल पाना मुश्किल है। हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के वैज्ञानिकों ने नया कमाल किया है। 

इसमें रुड़की के वैज्ञानिकों ने नेक्स्ट-जेनरेशन एंटीबॉडी डिस्कवरी प्लेटफॉर्म को विकसित किया है जो बीमारी की पहचान और उपचार की खोज करता है। नए विकसित किए गए प्लेटफॉर्म पर संक्रामक रोगों, कैंसर, ऑटोइम्यून विकारों और उभरते पैथोजेन्स के लिए उच्च स्थिरता और मजबूत बंधन वाली एंटीबॉडीज की तेजी से पहचान होती है।