family mourns hindi news latest news ख़बरगालि

श्रीनगर (खबरगली) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में झेलम नदी में दो भाई डूब गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिजबेहारा के बादशाहबाग इलाके में झेलम नदी में गलती से फिसल जाने के कारण दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि दोनों भाइयों के शव बरामद कर लिए गए हैं।