Frogs found in Africa are as big as cats

गोलियाथ फ्रॉग शिकार की वजह से लगभग लुप्तप्राय हो चले थे

याओऊंडे (कैमरून)/khabargali आमतौर पर भारत में बरसात के दिनों में जो पीले वाले मेंढक निकलते हैं, उन्हें ही हम वजनदार मानते हैं। ये मुश्किल से आधा किलो या एक किलो वजनी होते होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मेंढक तीन किलो से ऊपर के भी होते हैं और ये दुनिया के सबसे बड़े मेंढकों में शुमार हैं। हालांकि यह भारत में नहीं बल्कि अफ्रीका में पाये जाते हैं। दुनिया के सबसे बड़े मेंढकों की प्रजाति का नाम गोलियथ है।