रायपुर (खबरगली ) देशभर के कई राज्यों में इन दिनों रसोई गैस की सप्लाई को लेकर संकट के हालात बनते दिख रहे हैं। एलपीजी सप्लाई में आई रुकावट ने आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट उद्योग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने भी हालात को देखते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) के तहत आदेश जारी कर घरेलू उपयोग के लिए गैस आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का फैसला किया है। फिलहाल केंद्र और राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को एलपीजी आपूर्ति में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों। इधर रायपुर में गह
- Today is: