हिन्दू छात्रा को बुरखा पहनाने का मामला

मुरादाबाद (खबरगली) यूपी के मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिन्दू छात्रा को बुरखा पहनाने और धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर दबाव बनाया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।