ई-रिक्शा और ऑटो पर लगेंगे क्यूआर कोड

रायपुर (खबरगली) शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर यातायात पुलिस 1 जुलाई से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत सात दिनों के भीतर शहर के सभी पंजीकृत ई-रिक्शा और ऑटो पर निशुल्क क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में यातायात थाना प्रभारियों, उनके स्टाफ और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।