IPS officers will now take charge of police stations; 125 officers have adopted them. This is a major step taken following the instructions of the DGP-IGP conference. DGP Arundev Gautam has adopted the Ratanpur police station

DGP-IGP कॉन्फ्रेंस के निर्देश पर बड़ा कदम, DGP अरुणदेव गौतम ने रतनपुर थाना गोद लिया

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग सुधार के लिए बड़ा अभियान शुरू हुआ है। प्रदेश के 125 से ज्यादा IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को अलग-अलग थाने गोद दिए गए हैं। DGP अरुणदेव गौतम ने रतनपुर थाना गोद लिया है। अब अधिकारी खुद थानों का निरीक्षण कर पुलिसिंग सुधार की कार्ययोजना तैयार करेंगे।