Junior Doctors Association Raipur

रायपुर (खबरगली ) जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर द्वारा चिकित्सक समुदाय की तीन प्रमुख मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से कैंडल मार्च निकाला गया। मंगलवार शाम 6 बजे आयोजित यह मार्च शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर की कॉलेज बिल्डिंग से शुरू होकर कैजुअल्टी तक पहुंचा। कैंडल मार्च के दौरान चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं शांति के साथ अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित की। JDA रायपुर का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य शासन एवं संबंधित विभागों का ध्यान चिकित्सकों की लंबित मांगों की ओर आकर्षित करना और उनके समाधान की दिशा