Kanwar Yatra comenzaron en Mahadev Ghat

..तश्वीरों में देखें भक्तिमय यात्रा

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ की राजधानी के गायत्री नगर से कई वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार कांवड़ यात्रा’ निकली, जिसमें गायत्री नगर , सेलटैक्स कालोनी, पिंक सिटी, स्टील सिटी और विजय नगर जैसे आसपास के भक्तों के लगभग 200 भक्त शामिल हुए। महादेव घाट के खारुन नदी का जल लेकर हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।उसके बाद पुनः खारून नदी का जल लेकर भक्तों ने कांवड़ यात्रा के रूप में गायत्री नगर स्तिथ साईं मंदिर तक पैदल यात्रा से आकर जलाभिषेक किया।