Kolkata

पहली कैबिनेट में लिए कई अहम फैसले

कोलकाता (खबरगली ) पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कड़े और बड़े फैसले लेकर राज्य की राजनीति की नयी दिशा तय कर दी है. पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि उनकी सरकार ‘नेशन फर्स्ट’ की नीति पर काम करेगी. कैबिनेट की पहली बैठक में 5 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी (Fencing) के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है.