Navsarjan Manch honored 65 women and 12 self-help groups with 'Chhattisgarh Mahatari Alankaran'

" अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 'महतारियों' का हुआ भव्य सम्मान"

रायपुर (खबरगली ) प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'नवसृजन मंच' द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 65 महिलाओं को 'छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण' और समाज सेवा में समर्पित 12 स्वसहायता समूहों को 'महतारी गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और राज्य गीत “अरपा पैरी के धार