पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लारेंस बिश्नोई गैंग की धमकी


रायपुर (खबरगली)  रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर को विदेशी नंबर से फोन कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया। धमकी भरा फोन आने के बाद एजाज ढेबर खुद कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदेशी नंबर से कॉल आने के कारण साइबर टीम भी मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है।

विदेशी नंबर से आया कॉल, 50 करोड़ की मांग