PDS system will be further strengthened in Chhattisgarh: Chairman of Civil Supplies Corporation Sanjay Srivastava studied the successful model of Odisha and made a courtesy call on Odisha Food Minister Shri Krishna Chandra Patra. Raipur

ओडिशा के खाद्य मंत्री श्री कृष्ण चन्द्र पात्रा से की सौजन्य भेंट

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा किया। वहां उन्होंने संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विस्तृत अध्ययन और निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ओडिशा में खाद्यान्न वितरण, भंडारण, परिवहन और डिजिटल निगरानी प्रणाली के सफल मॉडलों को करीब से समझना थ