छत्तीसगढ़ में और मजबूत होगी PDS व्यवस्था: नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया ओडिशा के सफल मॉडल का अध्ययन

PDS system will be further strengthened in Chhattisgarh: Chairman of Civil Supplies Corporation Sanjay Srivastava studied the successful model of Odisha and made a courtesy call on Odisha Food Minister Shri Krishna Chandra Patra. Raipur, Khabargali

ओडिशा के खाद्य मंत्री श्री कृष्ण चन्द्र पात्रा से की सौजन्य भेंट

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा किया। वहां उन्होंने संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विस्तृत अध्ययन और निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ओडिशा में खाद्यान्न वितरण, भंडारण, परिवहन और डिजिटल निगरानी प्रणाली के सफल मॉडलों को करीब से समझना था।

ओडिशा के खाद्य मंत्री से सौजन्य भेंट

अपने प्रवास के दौरान संजय श्रीवास्तव ने ओडिशा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चन्द्र पात्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग और हितग्राहियों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और अनुभवों को साझा करने पर भी सहमति बनी।

PDS system will be further strengthened in Chhattisgarh: Chairman of Civil Supplies Corporation Sanjay Srivastava studied the successful model of Odisha and made a courtesy call on Odisha Food Minister Shri Krishna Chandra Patra. Raipur, Khabargali

नवाचारों से मजबूत होगा सुशासन

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राज्यों के बीच नई तकनीकों और सफल व्यवस्थाओं का आदान-प्रदान सुशासन को और अधिक मजबूत बनाता है। ओडिशा ने PDS संचालन में कई बेहतरीन व्यवस्थाएं अपनाई हैं, जिनका मूल्यांकन कर छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार उपयोग किया जाएगा।

PDS system will be further strengthened in Chhattisgarh: Chairman of Civil Supplies Corporation Sanjay Srivastava studied the successful model of Odisha and made a courtesy call on Odisha Food Minister Shri Krishna Chandra Patra. Raipur, Khabargali

तकनीकी प्रस्तुतीकरण के जरिए समझी कार्यप्रणाली

दौरे के दौरान श्रीवास्तव ने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के मुख्यालय का भी रुख किया। वहां विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से ओडिशा की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली, खाद्यान्न आवंटन प्रक्रिया, शिकायत निवारण व्यवस्था और हितग्राही सत्यापन प्रणाली (Beneficiary Verification System) के सुधारात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

संजय श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत जानकारी की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक आधारित निगरानी और पारदर्शी वितरण प्रणाली से आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अध्ययन दौरे से प्राप्त अनुभवों का विश्लेषण कर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह तथा जनकेंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

Category

Related Articles