राजधानी का अवनी ग्रीन सोसाइटी हुआ राममय संगीतमय सुन्दर कांड पाठ के बाद कलश यात्रा निकाली

संगीतमय सुन्दर कांड पाठ के बाद कलश यात्रा निकाली, भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

रायपुर (khabargali) राजधानी के अवनी ग्रीन सोसाइटी, मोवा में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर हुआ भव्य कार्यक्रम, जिसमें संगीतमय सुन्दर कांड पाठ के साथ भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही कॉलोनी की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जिसका स्वागत आस -पास की सोसाईटीयो॔ में किया गया। इस भक्तिमय आयोजन में अवनी ग्रीन सोसाइटी के छोटे-बड़े सभी सदस्यों ने उत्साह से भागीदारी निभाई।