रायपुर की गिरजा जलक्षत्रिय बनीं मिसाल: जिला कोर्ट परिसर में ‘Tea Express’ से दे रहीं 9 लोगों को रोजगार

दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की वित्तीय सहायता ने गिरजा के सपनों को नई उड़ान दी

रायपुर (खबरगली ) कहते हैं कि हौसले बुलंद हों, तो शारीरिक सीमाएं कभी भी सफलता के आड़े नहीं आतीं। इस बात को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सच कर दिखाया है एक प्रेरणादायक महिला ने। हम बात कर रहे हैं श्रीमती गिरजा जलक्षत्रिय की, जिन्होंने अपनी मेहनत, अटूट लगन और आत्मविश्वास के बल पर विपरीत परिस्थितियों को मात देकर एक सफल उद्यमी का सफर तय किया है। आज वे न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का एक चमकता हुआ दीप बन चुकी हैं।