रहवासियों को रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाना पड़ेगा कलेक्टोरेट का चक्कर खबरगली New sub-registry offices to be opened in Raipur; residents won't have to wait for registration Chhattisgarh News Raipur news khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर के लाखों लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। अब जमीन, मकान, प्लॉट या किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए शहर के कलेक्टोरेट जाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

 क्योंकि शासन ने रजिस्ट्री के लिए बढ़ती भीड़ और लोगों की सुविधा को देखते हुए रायपुर शहर के चारों दिशाओं सड्डू, वीआईपी रोड स्थित बेबीलोन, धरसींवा, बीरगांव, टाटीबंध और कमल विहार में नए सब-रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे।