Revenue Department

नई दिल्ली (khabargali) केंद्र ने कॉरपोरेट्स के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ाकर 15 मार्च, 2022 कर दिया है। इसका मतलब है कि टैक्सपेयर्स अब फाइनेंसियल ईयर 2020-2021 या असेसमेंट ईयर 2021-2022 (AY 2021-22) के लिए 15 मार्च 2022 तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम दिन की भी घोषणा की है जिसे 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को दी।