समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश भी खबरगली 'Seva Setu Kendra' proves to be a boon in Chhattisgarh; income certificate received within 24 hours

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु पोर्टल' आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह पोर्टल शासकीय सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले से एक सुखद मामला सामने आया है, जहां सेवा सेतु केंद्र की तत्परता से मात्र 24 घंटे के भीतर एक छात्रा का आय प्रमाण पत्र बन गया और उसका कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित हो सका।