सोसाइटी में बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

गाजियाबाद (खबरगली) दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक सोसाइटी में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। नन्दग्राम थाना क्षेत्र में स्थित राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।