Sarla Tiwari

जगदलपुर (khabargali) लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व संगठन की जगदलपुर शहर अध्यक्ष सरला तिवारी कांग्रेस से त्यागपत्र देकर रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। दोपहर में भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक किरण सिंह देव के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। सरला तिवारी बस्तर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रही हैं। पिछले 30 सालों से वह कांग्रेस में थीं। संगठन के कई पदों पर उन्होंने काम किया। भ