smart sensors are being installed in water

नई दिल्ली (khabargali) देश में आने वाले समय में सुनामी और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का पहले पता चल जाएगा। इसके लिए बड़ी योजना पर काम चल रहा है। योजना के तहत स्मार्ट सेंसर बनाया जा रहा है। यह हिंद महासागर में 275 किमी लंबे केबल के साथ पानी के अंदर सुनामी व भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करेगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रणाली कामयाब हुई तो भूकंपीय गतिविधि, भूस्खलन व समुद्र के खतरों का पता लगाने का तरीका बदल जाएगा। योजना पर हैदराबाद का भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इनकॉइस) काम कर रहा है।