Sonam Srivastava

बच्चों ने सीखे कला, नृत्य और व्यक्तित्व विकास के गुर

रायपुर (खबरगली ) बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में आयोजित 20 दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष कैंप का आयोजन 'पाठशाला, रायपुर' एवं 'यूएचएफसी (UHFC) फाउंडेशन' के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।