रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में कोरोना से जु़ड़ी एक अच्छी खबर है। प्रदेश के 5 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। प्रदेश में कुल एक्टिवट मरीजों की संख्या अब 16 रह गयी है। इससे पहले कुल मरीज 21 थे, जिनमें से 5 मरीज डिस्चार्ज कर दिये गये हैं। जो 5 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट रहे हैं, उनमें कवर्धा की 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है, वहीं एक पुरुष दुर्ग और एक पुरुष सूरजपुर के रहने वाले हैं।
- Today is: