यूनीपोल में हुई संदिग्धता का समाधान जल्द

रायपुर (khabargali) नगर पालिका में डिवाइडरों पर लगे यूनीपोल और स्मार्ट टॉयलेट में लगे यूनीपोल के निविदा में हुई अनियमितताओं को लेकर महापौर ऐजाज ढेबर ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस कांफ्रेंस में ढेबर ने डिवाइडरों पर लगे मिनी यूनिपोल के संबंध में उल्लेखित निविदा संबंधित त्रुटियों और निविदा नियम और शर्तों के उल्लंघन के बारे में चर्चा की। इसके बाद महापौर ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर मांगे हैं।