अधिवेशन में राहुल गांधी का मोदी सरकार और अडानी पर जोरदार हमला.. बोले- भाजपा और संघ अडाणी की रक्षा क्यों कर रहे हैं

Congress general session in Chhattisgarh, Rahul Gandhi's strong attack on Modi government and Adani, BJP and Sangh, Bharat Jodo Yatra, Raipur, Khabargali

हम सत्यराही है और बीजेपी सत्ताग्राही है

भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महा अधिवेशन का आज अंतिम दिन है। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने अपने यात्रा के अनुभव और राजनीतिक यात्रा के दौरान संघर्षों को भी याद किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि 52 साल हो गए मेरे पास घर नहीं है और परिवार के पास जो घर है वो इलाहाबाद में है. वो भी घर नहीं है।राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में मेरे साथ देश के लाखों लोग चले। यात्रा के दौरान मैं लोगों की समस्या जानी। इस दौरान मैने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। राहुल ने कहा, ‘मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 किलोमीटर चल लूंगा, लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया।

राहुल गांधी ने कहा “जब पदयात्रा में निकला तो सोचा मेरी जिम्मेदारी क्या है? मैंने कहा कि मेरे साइड में और आगे पीछे जो खाली जगह है, जिसमे हिंदुस्तान के लोग मिलने आएंगे। अगले चार महीने के लिए हमारा वो घर हमारे साथ चलेगा।”

अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी जी बीजेपी के 15-20 लोगों के साथ लाल चौक में झंडा फहराया, भारत जोड़ो यात्रा ने लाखों लोगों के साथ झंडा फहराया, प्रधानमंत्री को समझ नहीं आया। एक कश्मीरी आया और कहा कि मैं आपके साथ तिरंगा लेकर चल रहा हूं। आपने हमारे दिल में जो भरोसा दिया है। उसकी वजह से साथ चल रहा हूं। हमारे साथ भारत यात्रा में लाखों लोग जुड़े ये काम राहुल गांधी ने नहीं किया, हमारे कार्यकर्ता ने किया।

मैंने संसद में एक उद्योगपति के खिलाफ मोर्चा खोला। मैंने एक फोटो दिखाई,जिसमें मोदीजी अडाणी के साथ प्लेन में बैठे हैं। मैंने पूछा रिश्ता क्या है। पूरी सरकार, सभी मंत्री अडाणीजी की रक्षा करने लग गए। अडाणी पर हमला करने वाला देश द्रोही और अडाणी देशभक्त बन गए। भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैें। सवाल है कि रक्षा क्यों कर रहे हैं। ये जो शेल कंपनियां हैं, हजारों करोड़ रुपया हिंदुस्तान भेज रही हैं, य किसकी हैं। इसमें किसका पैसा है। जांच क्यों नहीं हो रही है। जेपीसी क्यों नहीं बन रही है।संसद में अडानी के मुद्दों पर बात कहने नहीं दिया जाता है। अडानी पर कहे हमारे और खड़गे जी के संबोधन को विलोपित करा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र कहती हैं चीन की इकोनामी हमसे ज्यादा कैसे लड़ेंगे? मतलब ये लोग शक्तिमान से नहीं लड़ेंगे। ये कौन सी देशभक्ति हैं, जहां कमजोर को मारो और शक्तिशाली का साथ दो। भाजपा सावरकर की विचारधारा पर चलती है। हम सत्यराही है और बीजेपी सत्ताग्राही है।

मां बैठी है,1977 की बात है। चुनाव आया, मुझे उसके बारे में कुछ नहीं मालूम था। घर में अजीब सा माहौल था। मैंने मां से पूछा मम्मी क्या हुआ। मां कहती हैं कि हम घर छोड़ रहे हैं।तब तक मैं सोचता था कि वो घर हमारा था। मैंने मां से पूछा हम घर क्यों छोड़ रहे हैं। पहली बार मां ने मुझे बताया कि ये हमारा घर नहीं है। ये सरकार का घर है। अब हमें यहां से जाना है। मैंने पूछा कहां जाना है तो कहती हैं कि नहीं मालूम कहां जाना है। मैं हैरान था। मैंने सोचा था कि वो हमारा घर था। 52 साल हो गए मेरे पास घर नहीं है। आज तक नहीं है।

Category