
चंद क्षणों में की गणित की गणनाएँ
रायपुर (खबरगली) ‘ब्रेनिश अबेकस मेगाफेस्ट 2025’ का आयोजन रविवार 27 अप्रैल 2025 को हुआ। इसमें ब्रेनिश-अबेकस के राज्यभर के करीब 1300 से ज्यादा बच्चे रायपुर में जुटे। गणित के अंकों की गणनाओं की इस प्रतियोगिता में दीपा मैम ब्रेनिश अबेकस क्लास के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियन ट्रॉफी सहित अनेक वर्गों में बच्चों ने प्रतियोगिताएँ जीतीं। साथ ही बच्चों ने गणित की गणनाओं का नया रिकॉर्ड भी ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज करवाया। इस अवसर पर बच्चों को अबेकस की ग्रेजुएशन उपाधि भी प्रदान की गई।

विभिन्न आयु समूहों में होने वाली गणित की गणनाओं की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बच्चे लंबे समय से अभ्यास करते आ रहे थे। जिसमें दीपा मैम ब्रेनिश अबेकस क्लास शैलेन्द्र नगर के अनेक बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ब्रेनिश अबेकस की ग्रेजुएशन उपाधि प्राप्त करने वाले बच्चों में आद्या सिंह, सैय्यद ऐज़ान अली, सोहम मेहता, शांभवि सिंह परिहार शामिल हैं। अबेकस की स्टेपनसेवन प्रतियोगिताओं में आद्या सिंह चैंपियन रहीं। सोहम मेहता, सैय्यद ऐज़ान अली और सांभवी परिहार विजेता रहे। इसके साथ ही स्टेपजिरो में याशिका ओझा, अरिवन चंद्रा। स्टेप-वन में सानवी सिन्हा, आद्यशा स्वैन, अमोघ जैन, भानु प्रताप बंजारे, ताशि बरडिया, अनय वर्मा। केजी-टू में रितिका टोप्पो, आद्या वर्लयानी, प्रांजल साहू। स्टेप-टू मो. मीरान शेख, संशय ढेबरे, कियान मिस्त्री। स्टेप-थ्री में अद्वैत सिंह, प्रत्यक्ष चंद्राकर, अराध्या गुप्ता। स्टेप-फोर में विवेकानंद माथुर, स्टेप-फाइव में आन्या जैन, कस्तूरी ब्यवहार तथा केसर ब्यवहार। स्टेप-सिक्स में रियांशी श्रीवास्तव विजेताओं में शामिल हैं।

दीपा मैम ने बताया कि अबेकस बिना केल्कूलेटर से गणितीय गणनाएं करने की एक पद्धति है। इसके नियमित अभ्यास से बच्चे गणित की कठिन गणनाएँ बिना कैल्कुलेटर से कर सकते हैं। साथ ही अनेक बौद्धिक क्षमताएँ भी उनमें विकिसित हो जाती हैं। अबेकस की इस प्रतियोगिता में गणित के गुणा, भाग, जोड़, घटाने के सवाल चंद क्षणों में पूरा करना होता है। लंबे-लंबे सवाल कम से कम समय में हल कर बच्चे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में अपार क्षमताएँ होती हैं, उन्हें लगातार सही दिशा में अभिप्रेरित करने की जरूरत है। इस तरह की प्रतियोगताओं का मूल उद्देश्य भी यही है। दीपा मैम ने बताया कि अबेकस गणित के साथ सभी विषयों के लिए उतना ही जरूरी है। अबेकस को पूर्ण रूप से सीखने में करीब 3 साल का वक्त लगता है। यह धैर्य, एकाग्रता और नियमित अभ्यास से ही संभव है।


- Log in to post comments