छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत, VSK App में आया Offline Mode, अब नेटवर्क के बिना भी लगेगी हाजिरी

Major relief for teachers in Chhattisgarh: Offline mode introduced in the VSK App attendance can now be marked even without network connectivity Latest news hindi news raipur news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने को लेकर शिक्षकों को आ रही नेटवर्क संबंधी परेशानी अब काफी हद तक दूर हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) App को अपग्रेड करते हुए इसमें Offline Mode और Biometric Authentication की सुविधा जोड़ दी है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षक स्कूल परिसर में इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी मोबाइल से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

Offline Mode में दर्ज की गई उपस्थिति का डेटा मोबाइल में सुरक्षित रहेगा। जैसे ही मोबाइल में इंटरनेट या वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध होगा, यह जानकारी अपने आप मुख्य सर्वर के साथ सिंक हो जाएगी। इससे नेटवर्क विहीन और दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाले शिक्षकों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

1.75 लाख शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

VSK App में किए गए इस बदलाव का लाभ प्रदेश के प्राथमिक, मिडिल, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों के साथ शिक्षा विभाग के कार्यालयों में पदस्थ करीब 1.75 लाख शिक्षक-कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है।

खासकर बस्तर, सरगुजा, गरियाबंद और बिलासपुर संभाग के ऐसे इलाकों में जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर या पूरी तरह अनुपलब्ध रहता है, वहां यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पहले नेटवर्क नहीं होने की स्थिति में शिक्षक स्कूल पहुंचने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाते थे। Offline Mode शुरू होने के बाद ऐसी तकनीकी समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं होने की परेशानी कम हो सकती

है।

 

 

 

Category