रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 16 से 21 अगस्त 2026 तक कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी-मध्य झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
16 से 21 अगस्त तक सक्रिय रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के व्यापक पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 21 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
- Log in to post comments
