ढेबर पिंकसिटी रेजिडेंट एसोसिएशन दही हंड़ी की मची लूट

pink city dahi loot

रायपुर ( khabargali) ढेबर पिंकसिटी रेजिडेंट एसोसिएशन, शंकर नगर द्वारा कालोनी में सामूहिक रूप से दही हंडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें रस्सी खींच, मटका फोड़ और उपहार लूट जैसे देशी खेलों का आयोजन किया गया।
 आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज के बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति व देसी खेलों से परिचित करवाना , दही लूट के लिए वच्चों ने अलग- अलग अपनी टोली बनाई थी, वहीं लड़कियों की भी कई टोली थी। विजेता टोली को पुरुस्कार भी दिया गया , वच्चों के साथ -साथ सभी वर्गों ले लिए खेलों का आयोजन किया गया था जिसमे रेजिडेंट के सभी पुरुष- महिलाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और भारतीय खेलो. का आनंद उठाया ।

ये रहे विजेता

बच्चो की टोली के विजेता रहे ,रजत जैस, आरव ,पार्थ मेश्राम, आरिन पटले, लवी ठाकुर, अवि खन्ना। इन बच्चों ने दही हंडी फोड़ने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग ली और विजेता बने। सभी की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच है । इस आयोजन से अपनी संस्कृति को जान नन्हें बच्चे बहुत खुश हुए,  और इसे अपने अन्य कालोनी के  दोस्तो को भी अवगत कराया और उन्हें भी आने यहाँ भारतीय खेलों और संस्कृति से संबंधित आयोजन करने हेतु प्रेरित किया। बच्चों ने हर वर्ष ऐसे आयोजनों में अपनी  सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया। गौरतलब है कि ढेबर पिंकसिटी रेजिडेंट एसोसिएशन द्वारा वर्ष भर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।

 

 

Category